फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्राइकर ने राइजिंग स्टार को दी मात

Sun, 23 Feb 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल क्रिकेट मैदान पर शनिवार को स्ट्राइकर इलेवन और राइजिंग स्टार के बीच लीग राउंड का मैच खेला गया। जिसमें स्ट्राइकर ने बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


स्ट्राइकर इलेवन के कप्तान विवेक चौधरी ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। राइजिंग स्टार ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 115 रन का स्कोर बनाया।

टीम की ओर से गौतम ने 32 गेंद पर 40 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा आसिफ ने 14 गेंद पर 11 रन बनाए। स्ट्राइकर इलेवन की ओर से प्रतिक ने 22 रन देकर तीन विकेट और मंजीत व विवेक ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर इलेवन ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। पंकज ने 35 रन और मोनू ने पांच चौके व एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। राइजिंग स्टार की ओर से रॉबिन और रोहित ने दो -दो विकेट झटके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें