पंकज अपने परिवार के साथ कुम्हार बस्ती, हौजरानी, मालवीय नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र के अलावा भाई विमल है। शनिवार देर रात को पंकज का भांजा विपिन उसे बुरी तरह जख्मी हालत में लेकर घर पहुंचा। उसने विमल को बताया कि मदनगीर में पंकज का झगड़ा हो गया था। वहां से गुजर रहा था तो उसने देखा कि कुछ लोग पंकज को पीट रहे हैं। वह उसे बचाकर लाया है। पंकज लगभग अचेत अवस्था में था। विमल तुरंत उसे नजदीकी मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले गया, जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार दिन में पंकज ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंकज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की छानबीन हुई तो हकीकत का पता चला। पता चला कि घटना वाले दिन शराब के नशे में विपिन मामा से अपनी बहन का पता पूछ रहा था। मना करने पर आरोपियों ने पंकज पर बुरी तरह हमला किया। बाद में उसे उसके घर छोड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।