भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार सोमवार को हवा की दिशा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम रही। वहीं, हवा 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। इससे हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण बढ़ रहे हैं। मंगलवार को हवा दक्षिण-पश्चिम की ओर से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है। इसके साथ ही बुधवार से हवा खराब श्रेणी में जाने की आशंका है। ऐसे में हवा की गति 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे चलेगी। इस दौरान सुबह के समय हल्की धुंध भी रहेगी। गुरुवार से सुबह के समय उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशाओं से 12 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। हालांकि, आसमान साफ रहेगा।
चार इलाकों में खराब श्रेणी में रही हवा
चार इलाकों में हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार को शादीपुर में एक्यूआई 287, वजीरपुर में 221, विवेक विहार 203 व आनंद विहार में 206 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 218 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसके बाद गुरुग्राम 97, फरीदाबाद 186, गाजियाबाद 152 व नोएडा में एक्यूआई 146 दर्ज किया गया।