फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम भांजा: युवक ने मां के भाई को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी को संदेह था कि बहन को भगा ले गया मामा का दोस्त

Mon, 09 Oct 2023 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Crime News: पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भांजे विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल विपिन की 20 वर्षीय बहन अपनी मर्जी से किसी के साथ चली गई थी। विपिन को लगता था कि उसकी बहन को मामा का दोस्त सचिन ले गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक भांजे ने शनिवार को अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने मामा की पीट-पीटकर हत्याकर दी। मृतक की शिनाख्त पंकज (22) के रूप में हुई है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को दिन में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भांजे विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल विपिन की 20 वर्षीय बहन अपनी मर्जी से किसी के साथ चली गई थी।  विपिन को लगता था कि उसकी बहन को मामा का दोस्त सचिन ले गया है। पुलिस को मामले में विपिन के दोस्त टिल्लू और छोटू की तलाश है।

विज्ञापन

पंकज अपने परिवार के साथ कुम्हार बस्ती, हौजरानी, मालवीय नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता राजेंद्र के अलावा भाई विमल है। शनिवार देर रात को पंकज का भांजा विपिन उसे बुरी तरह जख्मी हालत में लेकर घर पहुंचा। उसने विमल को बताया कि मदनगीर में पंकज का झगड़ा हो गया था। वहां से गुजर रहा था तो उसने देखा कि कुछ लोग पंकज को पीट रहे हैं। वह उसे बचाकर लाया है। पंकज लगभग अचेत अवस्था में था। विमल तुरंत उसे नजदीकी मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले गया, जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार दिन में पंकज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंकज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की छानबीन हुई तो हकीकत का पता चला। पता चला कि घटना वाले दिन शराब के नशे में विपिन मामा से अपनी बहन का पता पूछ रहा था। मना करने पर आरोपियों ने पंकज पर बुरी तरह  हमला किया। बाद में उसे उसके घर छोड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें