फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हैवानियत: पड़ोसी ने मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ किया कुकर्म, पीड़ित के भाई ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 14 Sep 2023 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परिवारवालों को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा, तभी उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित एक पार्क में मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने मौके से ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। उसके बड़े भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली जलबोर्ड में सफाई का काम करता है। उसका छोटा भाई दस साल पहले बीमार हुआ था। उसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार है और बोल नहीं पाता है। 
विज्ञापन

दो दिन पहले शाम को वह घर से गायब हो गया। परिवार वाले उसे तलाशते हुए सुल्तानपुरी बी ब्लॉक स्थित एक पार्क में पहुंचे। पार्क के अंदर दीवार के पास झाड़ियों में दो लोग दिखाई दिए। वहां पहुंचने पर देखा कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसके भाई के साथ गलत काम कर रहा था। परिवारवालों को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा, तभी उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें