फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की गलत नजर: दोस्ती से मना किया तो महिला को दी ऐसी धमकी, मायके जाने पर भी करता रहा वीडियो कॉल

Fri, 17 Nov 2023 10:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल में महिला ने दोस्ती करने से मना किया तो उसकी फोटो व वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। गदपुरी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाला मोहित उससे गंदी नजर रखता था। एक दिन वह प्लॉट पर जा रही थी तो मोहित ने रास्ते में उससे दोस्ती करने के लिए कहा। उसके बाद वह मायके चली गई तो उसके पास वीडियो कॉल करने लगा।
विज्ञापन

14 नवंबर को वह अपनी ससुराल लौटी तो आरोपी उसे फोन कर परेशान कर रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि उसके पास अश्लील फोटो व वीडियो है। उससे दोस्ती नहीं की तो फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा तथा उसे व परिवार को जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें