फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: छठ पूजा के चलते लग सकता है जाम, इन जगहों से बचें, कई मार्ग रहेंगे परिवर्तित

Fri, 17 Nov 2023 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को छठ पूजा स्थलों से सटी सड़कों आउटर रिंग रोड, पुराने वजीराबाद ब्रिज से आईटीओ, विकास मार्ग, पुश्ता रोड (खजूरी/शास्त्री पार्क), कालिंदी कुंज ब्रिज, जीटीके रोड, रोहतक रोड, पंखा तक जाने वाली सड़कों से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने कई मार्गों व जगहों से बचने की सलाह दी है। साथ ही कई मार्गों को परिवर्तित किया जाएगा। ऐसे में इन रास्तों पर जाने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किन रास्तों पर जाम लगने की आशंका है और कौन से मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

इन रास्तों पर जाम लगने की आशंका
दूसरा पुस्ता सोनिया विहार, वीर सावरकर हॉस्पिटल ग्राउंड, साईं मेमोरियल स्कूल गीता कॉलोनी, ताज सरताज पार्क के सामने। ताज एन्क्लेव, कृष्णा मार्केट झिलमिल कॉलोनी, सीबीडी ग्राउंड, एमटीएनएल ग्राउंड यमुना विहार, जेपीसी अस्पताल के पास, एमसीडी पार्किंग, सीएनजी पंप के पीछे डीडीए भूमि, हाथी घाट, आईटीओ, भोलापुर, सराय काले खां विद्युत पावर स्टेशन के पास, डी-8/4 के पास, भवानी मंदिर, डी-ब्लॉक ओखला फेज-2, तुगलकाबाद काया माया मैदान, डीडीए पार्क सतपुला, चिराग दिल्ली नाला के निकट, पीएसी कैंप आली विहार घाट, जैन मंदिर सूरज कुंड रोड के पास डीडीए ग्राउंड, यूपी बिहार एकता महामंच छठ पूजा समिति, एच-ब्लॉक, मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पीछे, डीडीए ग्राउंड सेक्टर ए-10 नरेला, गोल्फ कोर्स भलस्वा डेयरी के पास भलस्वा झील, मुनक नेहर हनुमान मंदिर बवाना के पास, होलंबी कलां, मेट्रो विहार फेज-2, ग्रीन आरडब्ल्यूए एच-ब्लॉक राम लीला मैदान जहांगीर पुरी, ए-ब्लॉक डीडीए पार्क सेक्टर-15 और 16 डिवाइडिंग रोड, मुनक नेहर सेक्टर-15 समेत अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने जाम लगने की आशंका है।
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे, बचने की सलाह
प्रमुख तालाबों से सटी सड़कों पर 19 नवंबर की दोपहर/शाम और 20 नवंबर, 23 की सुबह यातायात का सामान्य प्रवाह प्रभावित होने की संभावना है। यातायात पुलिस द्वारा जमीनी आवश्यकता के आधार पर उचित मार्ग परिवर्तन किए जाएंगे। यात्रियों को छठ पूजा स्थलों से सटी सड़कों आउटर रिंग रोड, पुराने वजीराबाद ब्रिज से आईटीओ, विकास मार्ग, पुश्ता रोड (खजूरी/शास्त्री पार्क), कालिंदी कुंज ब्रिज, जीटीके रोड, रोहतक रोड, पंखा तक जाने वाली सड़कों से बचें। रोड, नजफगढ़ रोड, एमबी रोड, मां आनंदमई मार्ग आदि से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें