फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: पुलिस चौकी से ही गायब हो गई सर्विस पिस्टल

Thu, 04 Feb 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाली नोएडा पुलिस की सेक्टर-37 चौकी से ही एचसीपी की सर्विस पिस्टल गायब हो गई। मामले में थाना प्रभारी ने एचसीपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि ओम सिंह मान सेक्टर-39 थाने के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-37 पुलिस चौकी पर एचसीपी हैं। उनकी ड्यूटी फिलहाल पीसीआर-37 पर चल रही है। मंगलवार को उनकी नाइट शिफ्ट थी।

ड्यूटी के दौरान वह बुधवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस चौकी पहुंचे और वॉशरूम में चले गए। सुबह 8:30 बजे जब वह दूसरे पुलिसकर्मी को चार्ज देकर जाने लगे तो उन्हें सर्विस पिस्टल की याद आई जो गायब हो चुकी थी। सरकारी पिस्टल गायब होने की सूचना ओम ने फौरन पुलिस अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पुलिस चौकी परिसर से एचसीपी की पिस्टल गायब होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी को ओम सिंह मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए। सेक्टर-39 थाने में लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें