राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को पहला स्थायी प्रबंध निदेशक मिल गया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने विनय कुमार सिंह की इस पद पर तैनाती की है।
वे भारतीय रेल सेवा के अभियांत्रिक विभाग के अधिकारी और दिल्ली मेट्रो फेज वन में चीफ इंजीनियर के पद पर रह चुके हैं। इनकी नियुक्ति से साफ है कि लंबे समय से लंबित बड़ी रैपिड रेल कॉरीडोर योजनाओं को अब रफ्तार मिलेगी।
एनसीआरटीसी का मकसद एनसीआर शहरों के बीच बेहतर कनेक्टविटी देना और रैपिड रेल कॉरिडोर बनाना है। ताकि, परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ बड़े वाहनों को शहरों के बीच से गुजरने के बजाए बाहर-बाहर निकाला जा सके।