देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन रैपिडएक्स ट्रेन में साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक का सफर करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि न्यूनतम किराया महज 20 रुपये होगा। बुधवार को एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने रैपिडएक्स ट्रेन की किराया दरें घोषित कर दी हैं। प्रीमियम कोच का सफर महंगा होगा। इस कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक जाने के लिए 100 रुपये किराया चुकाना होगा। 90 सेंटीमीटर तक ऊंचाई वाले बच्चे अपने परिजनों के साथ मुफ्त सफर कर सकेंगे। हर यात्री अपने साथ 25 किलोग्राम तक का लगेज ले जा सकेगा।
दुहाई डिपो से साहिबाबाद तक के सफर के लिए स्टैंडर्ड कोच में 50 रुपये और प्रीमियम कोच में 100 रुपये किराया देना होगा। ट्रेन का टिकट लेने के लिए यात्रियों के पास चार विकल्प होंगे। लोग मोबाइल एप रैपिडएक्स कनेक्ट के माध्यम से, कार्ड के माध्यम से, स्टेशन पर लगीं टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से और स्टेशन पर बने टिकट काउंटर के जरिए टिकट ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि 90 सेमी. से कम ऊंचाई के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा, वह मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों के लिए 25 किलोग्राम सामान ले जाने की अनुमति दी गई है, लेकिन ज्यादा बड़ा बैग या अन्य सामान इसमें नहीं ले जाया जा सकेगा। एनसीआरटीसी ने बैग का अधिकतम साइज तय किया है।
स्टैंडर्ड कोच में यह होगी किराया दरें
साहिबाबाद---गाजियाबाद---गुलधर---दुहाई---दुहाई---डिपोसाहिबाबाद से ---30---30---40---50
गाजियाबाद से ---30---20---30---30गुलधर से ---30---20---20---30
दुहाई से ---40---30---20---20दुहाई डिपो से ---50---30---20---20
प्रीमियम कोच में यह होगी किराया दरें
साहिबाबाद---गाजियाबाद---गुलधर---दुहाई---दुहाई डिपो
साहिबाबाद से ---60---60---80---100
गाजियाबाद से ---60---40---60---60
गुलधर से ---60---40---40---60
दुहाई से ---80 ---60---40---40
दुहाई डिपो से ---100---60---40---40
पांच स्टेशनों पर लगाई गईं 14 टिकट वेंडिंग मशीन
यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक कुल पांच स्टेशनों पर 14 टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। इनमें से साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशन पर 4-4 मशीनें लगाई गई हैं। दो-दो मशीनें गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन पर स्थापित की गई हैं। इन मशीनों में अपने शुरू करने वाले स्टेशन से लेकर गंतव्य तक पहुंचने वाले स्टेशन का ब्योरा दर्ज करके पेपर टिकट लिया जा सकेगा। इस टिकट के लिए यात्री यूपीआई, पेटीएम, रुपे कार्ड, मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किराये की रकम का भुगतान कर सकेंगे।