नरेंद्र मोदी के जरिए जनता को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी वीडियो कांफ्रेंसिंग का सहारा लेगी। 12 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों की नमो से सीधी बात कराई जाएगी।
‘चाय पर चर्चा मोदी संग’ कार्यक्रम के लिए शहर के सात टी स्टाल्स के स्थानों का चयन कर लिया गया है। इन स्थानों पर कार्यक्रम के लिए पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।
नरेंद्र मोदी चर्चा शुरू करने से पहले आधा घंटे लोगों को लाइव संबोधित करेंगे। उसके बाद जिलेवार लोगों से चाय की चुस्की के साथ चुनावी चर्चा करेंगे।
महानगर सह मीडिया प्रभारी दिनेश कपूर ने बताया कि मोदी एक साथ देश के दो करोड़ से अधिक लोगों को संबोधित करना चाहते हैं। सुबह 10 बजे गुजरात से आईटी सेल की टीमें शहर पहुंच जाएंगी। 10 बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
यहां जाएंगे नरेंद्र मोदी
शक्तिखंड-4, डीपीएस स्कूल के पास
सेक्टर-1, पुष्पांजलि अस्पताल, वैशाली
पार्श्वनाथ अपार्टमेंट कार्नर (शिप्रा मॉल)
80जी, न्यायखंड सेकेंड इंदिरापुरम
गुड्डू चायवाला, चिरंजीव विहार मार्केट
राहुल चायवाला, जीवन विहार, शास्त्रीनगर
चौधरी चाय और ढाबा, हापुड़ चुंगी