फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंवेस्टमेंट के नाम पर 43 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 31 Mar 2014 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने के नाम पर एक व्यापारी से 43 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में जांच सही पाए जाने के बाद शनिवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 पार्ट दो निवासी राजेंद्र कुमार आनंद ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी।इसमें बताया कि पिछले साल शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के सिलसिले में उसकी मुलाकात पटना निवासी इशांत कुमार दत्ता से हुई थी।

शुरुआती मीटिंग के दौरान इशांत ने उसे शेयर मार्केट में बतौर शेयर एक्सपर्ट काम करने की बात कहते हुए पैसा निवेश करने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि निवेश के नाम पर उसने झांसे में लेकर पिछले साल 24 अक्तूबर को राजेंद्र कुमार से 43 लाख पांच हजार रुपये का चेक लिया। इसके बाद उसने ये सारा पैसा शेयर मार्केट में निवेश करने की बात कह दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी उसे कई महीनों तक झांसा देता रहा। जब उसने इशांत से निवेश किए गए पैसों का लेखाजोखा मांगा तो वह उसे टरकाने लगा। कई दिनों तक चले सिलसिले के बाद उसे अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया।

इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ने आर्थिक अपराध को यह मामला जांच के लिए भेज दिया था। इसमें शिकायतकर्ता की बात सही पाए जाने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी इशांत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। एएसआई बहीराम के अनुसार इस मामले में प्रवेश नाम भी सामने आया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें