फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर ने लगाई मकान में आग

Mon, 31 Mar 2014 02:49 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन को लेकर दबंग सूदखोर ने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी एवं उसके परिजनों को पीटकर घायल कर दिया तथा उनके मकान में आग लगा दी।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब पीड़ित पुलिस के सामने ही सूदखोर ने पीड़ित को दोबारा पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मूल रूप से बागपत जनपद के बिहारी गांव निवासी मोबीन पुत्र शकुरखां 35 वर्षों से लोनी की हाजी कालोनी में रह रहे हैं।

मोबीन ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने मच्छरदानी की फैक्ट्री लगाने के लिए गौरी पट्टी मोहल्ले के एक युवक से छह लाख रुपये 5 प्रतिशत प्रति माह की ब्याज दर से उधार लिए थे।
विज्ञापन


इसके बदले उन्होंने अपना मकान गिरवी रखा था। मोबीन का कहना है कि उन्होंने सूदखोर को सारे पैसे ब्याज सहित लौटा दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी वह उनसे रुपये मांग रहा है। वह उनका मकान हड़पना चाहता है।

आरोप है कि शनिवार शाम छह बजे सूदखोर अपने सात-आठ साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उनके मकान पर पहुंचा और उन्हें, पत्नी सादमा, पुत्री परवीन 18, जोया 10, पुत्र दानिश 8 व कैफ 6 वर्ष को पीटकर घायल कर दिया।

यही नहीं सूदखोर ने घर से कुछ दूरी पर स्थित उनके दूसरे मकान में रह रहे किराएदारों को बाहर निकालकर आग लगा दी।

मोबीन का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। रविवार दोपहर वे अपने जले हुए मकान पर थे। इसी दौरान सूदखोर ने पुलिस की मौजूदगी में उनके मकान पर अपना ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने भी मोबीन को थप्पड़ मारे। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है, जबकि मोबीन ने सुलहनामे से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें