फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 महीने जिम नहीं जा सका था युवक, कर डाली अधिक कसरत, मांसपेशियों लगी थी टूटने

Fri, 14 Aug 2020 01:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
कोरोना काल में अगर आपको जिम में जाने का मौका मिलता है तो अचानक ज्यादा कसरत से बचें। मालवीय नगर के रहने वाले एक युवक की इसी गलती से किडनी खराब हो गई। लंबे समय से कसरत न कर पाने के कारण युवक ने एक सप्ताह में ही इतनी अधिक कसरत कर डाली कि उसकी किडनी पर असर पड़ा। तबियत खरीब होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


विजय(18)( बदला हुआ नाम) के दोस्त ने घर में ही जिम खोल रखी है। 2 अगस्त से विजय ने जिम जाना शुरू किया। इस दौरान रोजाना जोरदार तरीके से दो घंटे तक व्यायाम किया। बीते शुक्रवार शाम, उन्हें उल्टी के साथ शरीर में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। वह दो दिनों तक घर में बीमार रहने के बाद बुधवार को राजधानी के पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए।

अस्पताल के  किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के डॉ दिलीप भल्ला ने कहा कि जब मरीज अस्पताल में आया तो उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। उसे काले रंग का पेशाब आ रहा था। उसके गुर्दे और लीवर ठीक से कार्य नहीं कर रहे थे। जांच करने पर उसमें राब्डोमायोलिसिस बीमारी की समस्या पाई गयी। यह एक ऐसी परेशानी है ,जिसमें मांसपेशियां तेजी से टूटने लगती हैं। 
विज्ञापन


इसके कारण रक्त प्रवाह में कुछ प्रकार के एंजाइम निकलने लगते हैं। इससे गुर्दे खराब होने लगते हैं। हालत बिगड़ती देख मरीज को तुरंत आईसीयू में ले जाया गया। उसको पोषक तत्व प्रदान करने के लिए नसों के जरिए तरल पदार्थों देना शुरू किया गया। उसकी किडनी ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था, इसलिए उसका डायलिसिस किया गया।

अब धीरे-धीरे मरीज की सेहत में सुधार होने लगा । उसकी मांसपेशियों में अकड़न और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगा है। डॉ भल्ला ने कहा कि उन्हें समय के बारे में नहीं पता है कि मरीज की किडनी कब प्रभावित हुई, लेकिन वह जिम में व्यायाम करने के दो दिन बाद अस्पताल आया था। इस दौरान उसकी किडनी और भी ज्यादा खराब हो सकती थी। मांसपेशियों की चोट के कारण जारी होने वाला एंजाइम गुर्दे की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। अगर समय रहते इसका पता नहीं लगाया गया, तो इससे किडनी हमेशा के लिए खराब हो सकती थी और यह जानलेवा हो सकता था।

उन्होंने कहा कि 18 साल के युवक में किडनी के काम नहीं करने की घटना को देखना उनके लिए भी आश्चर्यजनक था। अस्पताल में करीब एक सप्ताह रहने के बाद उसे पूरी तरह से ठीक किया जा चुका है। अब उसकी दोनों किडनी पूरी तरह से काम कर रही हैं। जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

शरीर की क्षमता के हिसाब से करें कसरत
डॉ भल्ला बताते हैं कि अत्यधिक शारीरिक गतिविधि से मांसपेशी टूट सकती है। यह राब्डोमायोलिसिस का एक सामान्य कारण है। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और व्यायाम करने के लिए अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। इसलिए व्यायाम करते समय किसी के अपने शरीर की सीमाओं को जानना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें