फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलवंत कौर की मौत: लूटपाट के लिए घर में घुसकर वृद्धा की हत्या, दिल्ली के पॉश इलाके में हुई वारदात

Wed, 09 Nov 2022 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता कर रही है। वृद्धा के घर का दरवाजा खुला हुआ था। इससे पता लगता है कि सीनियर सिटीजन के घर में फ्रेंडली इंट्री थी।
विज्ञापन
कुलवंत कौर सेठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में लूटपाट के लिए घर में घुसकर 75 वर्षीय वृद्धा की मंगलवार शाम को हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश उसके घर से लाखों की जूलरी व नकदी लूटकर ले गए। मृतका की बेटियों को सूचना दे दी गई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। सूचना मिलने के बाद दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुलवंत कौर सेठी (75) पहली मंजिल, बी-172 अमर कॉलोनी, लाजपत नगर-4 पर अकेली रहती थीं। उनके पति सुरिंदर कौर की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। तब से वह अकेली रहती थीं। उनकी तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। दो बेटियां दिल्ली व एक बेटी दिल्ली से बाहर रहती है। 

दूसरी मंजिल पर उनकी देवरानी अमरजीत रहती है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को मंगलवार शाम 5.17 बजे वृद्धा की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका की देवरानी अमरजीत मिलीं। उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह घरेलू सहायिका समीना प्रवीण काम करने आई थी तो कुलवंत कौर घर में बेसुध पड़ी थीं।
विज्ञापन


उन्हें पास में स्थित नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। 

पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता कर रही है। वृद्धा के घर का दरवाजा खुला हुआ था। इससे पता लगता है कि सीनियर सिटीजन के घर में फ्रेंडली इंट्री थी। मंगलवार देर शाम तक आरोपी बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा था। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि कितनी जूलरी व नकदी लूटी गई है, इसका खुलासा मृतका की बेटियों के आने के बाद हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें