फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक 5 मार्च को

Mon, 03 Mar 2014 07:49 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के नगर निगम सदन की बैठक पांच मार्च को निगम सभागार में सुबह 11:00 बजे से होगी।
विज्ञापन


इसमें कई वार्डों में विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। साथ ही निगम कर्मचारियों के यहां शादी के लिए एडवांस राशि देने के लिए करीब एक करोड़ रुपये रिजर्व रखने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

निगम सूत्रों के मुताबिक, निगम अपने कर्मचारियों के यहां शादी जैसे आयोजन में एडवांस देने के लिए वर्ष 2013-14 के बजट में एक करोड़ रुपये रिजर्व में रखना चाहता है।
विज्ञापन


पढ़ें: 8 को पटेल नगर में होगा आंखों का मुफ्त इलाज

इसके अतिरिक्त वार्ड-32 की तिरखा कॉलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-3 के सामने छोटे पार्क विकसित करने, वार्ड-35 के बापूनगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के मामले में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही संजय कालोनी व अज्जी कालोनी में सड़क निर्माण, गूजर चौक से खेड़ा देवता मंदिर रोड की नाली के निर्माण, निगम क्षेत्र में ट्यूबवेलों के रखरखाव, आदर्श नगर-2 पार्क के रखरखाव व माली रखने, तौसी आबादी व लाल डोरा के मकानों की नंबरिंग कराने आदि के प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें