फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी के एयरफोर्स स्टेशन स्थित डॉग ट्रेनिंग स्कूल में सोमवार को डॉग पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें 16 जर्मन शेपयर्ड डॉग पास आउट हुए।
लोगों से भरे मैदान में कुत्तों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कमांड एकाउंट ऑफिसर हेड क्वाटर्स वेस्टर्न एयर कमांड के एयर कमांडर एनवी श्रीनिवास राव उपस्थित रहे। विशेष सेवा मेडल से स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन संदीप रावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:अब एनसीआर के ऑटो में एमएसटी से सफर
इस कार्यक्रम में डॉग ने भीड़ को तितर-बितर करने। सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम के पहले सभा स्थल व वीवीआईपी आदि जगहों को सुंघ कर किसी तरह के आपत्तिजनक वस्तु न हो आदि का करनामा दिखाया।
इसे देख कर कई दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। संदिग्धों को कैसे पहचाना जाए, यहीं नहीं किसी भी वस्तु की रखवाली करने में परंपराग डॉग ने अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों डॉग को हैंडलर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:बंद हो जाएगा गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज का रेस्टोरेंट!
मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत में एयरफोर्स का यह डॉग को ट्रेनिंग देने का एक मात्र स्कूल हैं। यहां से ट्रेनिंग के उपरांत ये डॉग एयरफोर्स के विभिन्न स्टेशन व एयरबेस पर भेज दिए जाते हैं। इन्हें तीन माह की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है।
इसके अलावा तीन माह अतिरिक्त ट्रेनिंग विशेषज्ञता हासिल करने के लिए दी जाती है। ऑल राउंड बनाने के लिए छह माह की ट्रेनिंग का प्रावधान है। यह डॉग एयरफोर्स में साढ़े सात साल तक काम करते हैं। इसके बाद रिटायर्ड हो जाते हैं। परेड की समाप्ति पर विंग कमांडर एमटी मनोज ने कोर्स और ट्रेनिंग के बारे में बताया।