मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रतिनिधि जब लोगों के घर जाएंगे, तो ज्यादा छानबीन नहीं करनी है। कागजों में नुक्स नहीं निकालना है। उनके कागजों में कमियां निकालने के लिए नहीं जा रही है कि आपके पास सभी कागज नहीं है। इसलिए आपका केस हो ही नहीं सकता है और आवेदन को रद किया जाता है, यह किसी को नहीं करना है। प्रतिनिधि उनके घर उनका काम करने जा रहे हैं। इसलिए कुछ भी करके सभी प्रतिनिधियों को यह करना है कि अगर कोरोना मौत हो गई है, तो उनको यह मुआवजा मिलना चाहिए। अगर उनके घर में किसी कागज की कमी है, तो वह कागज बनवाने की जिम्मेदारी उनके घर जाने वाले प्रतिनिधि की है। वह कागज बनवाने की जिम्मेदारी मेरी है, वह कागज बनवाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है।
योजना का लाभ लेने के लिए इस तरह करें आवेदन
- यदि आवेदक दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, तो आवेदक आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सिटीजन कार्नर (नागरिक कोने) में पोर्टल पर नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकृत होगा।
- इसके बाद, आवेदक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन से लॉगिन करेगा।
आवेदक पात्रता मानदंड और दिशा-निर्देशों को मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत आवेदन कैसे करें
पात्रता मानदंड और दिशानिर्देश खंड का अच्छी तरह अध्ययन करें।
- पात्र व्यक्ति उस योजना के घटक का चयन करेगा, जिसके लिए वह दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन करना चाहता है।
- घटक (ए) मृतक के परिवार को मासिक वित्तीय सहायता और/या घटक (बी) मृतक परिवार को 50 हजार रुपये की राशि का एकमुश्त अनुग्रह भुगतान।
- आवेदक उसमें उल्लिखित निर्देशों का पालन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदक सभी प्रकार से आवेदन पत्र को पूरा करेंगे और प्रदान की गई जानकारी सही हो।
- आवेदक को आवेदन पत्र में उल्लिखित सहायक दस्तावेजों की प्रति अपलोड करनी होगी।
- आवेदक सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करेंगे।
- यदि कोई आवेदक पात्र है और योजना के किसी अन्य घटक के लिए आवेदन करना चाहता है, तो आवेदक उसी के अनुसार दूसरे घटक के लिंक पर क्लिक करेगा और उपरोक्त चरणों को दोहराएगा। इसके बाद फार्म समिट हो सकेगा।
एसडीएम ऑफिस करेगा सत्यापन
एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद एसडीएम के कार्यालय से एक सरकारी प्रतिनिधि आवेदक की तरफ से दी गई जानकारी के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने की तारीख से एक सप्ताह के अंदर उसके घर जाएगा और आवेदक द्वारा दी गई जानकारी के सत्यापन के लिए और आवेदन प्रसंस्करण के लिए आवश्यक अतिरिक्त जानकारी और दस्तावेजों (यदि कोई हो) को एकत्र करने में मदद करेगा। दूसरी तरफ आवेदन भरने और दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए सहायता, एसडीएम कार्यालय और सर्वेक्षणकर्ताओं की एक टीम करेगी। इसका चयन एसडीएम करेगा। यह टीम आवेदकों के घर जाएंगी।