फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने चुकाने होंगे रुपये

Sun, 20 Nov 2022 04:54 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक, मदर डेयरी द्वारा इस साल दूध की कीमतों में चौथी बार दूध की कीमतों को बढ़ाया है।
विज्ञापन
मदर डेयरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर के बाजार में फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक, मदर डेयरी द्वारा इस साल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का यह चौथा दौर है।

विज्ञापन

 

कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दी है। टोकन दूध (थोक में बेचा जाने वाला दूध) सोमवार से 48 रुपये प्रति लीटर की जगह 50 रुपये प्रति लीटर में बेचा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने 500 एमएल के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें