फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'माफी मांगे मंत्री': IAP ने मसाज को फिजियोथेरेपी बताने का किया कड़ा विरोध, कहा- ये कोई इलाज नहीं

Sun, 20 Nov 2022 04:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इंडियन फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर संजीव के झा ने कहा कि वीडियो में जो दिख रहा है उसे फिजियोथेरेपी नहीं कहा जा सकता। फिजियोथैरेपी एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसे क्वालिफाइड डॉक्टर ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
मालिश कराते हुए सत्येंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के मसाज को फिजियोथेरेपी बताने पर द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने कहा कि फिजियोथेरेपी और मसाज में अंतर होता है। वीडियो में जो दिख रहा है उसे फिजियोथेरेपी नहीं कहा जा सकता। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मसाज को फिजियोथेरेपी बताकर गुमराह करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


इस बारे में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव के झा ने कहा कि फिजियोथेरेपी को इस तरीके से पेश करना गलत है। हम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान की निंदा करते हैं। फिजियोथैरेपी एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसे क्वालिफाइड डॉक्टर कर सकते हैं। वीडियो में जो दिख रहा है उसे फिजियोथेरेपी नहीं कहा जा सकता। हालांकि उक्त वीडियो में क्या हो रहा है, कैसे हो रहा है इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हमारी मांग है कि फिजियोथेरेपी शब्द का इस्तेमाल इस तरीके से न करें। यह तरीका हमारे पेशे को नीचा दिखाने का एक तरीका है। उनके बयान से फिजियोथेरेपिस्ट की भावना आहत हुई है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि पिछले दिनों एक दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक एक व्यक्ति उनकी मसाज कर रहा है। वीडियो पर विवाद के बाद उपमुख्यमंत्री ने दावा किया था कि सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब है और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें