फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू मानेसर की जेल में मनेगी दिवाली: न्यायिक हिरासत 22 नवंबर तक बढ़ी, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

Wed, 08 Nov 2023 09:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी (गुरुग्राम)

सार

बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि मोनू मानेसर की पटौदी कोर्ट में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। कोर्ट ने इस मामले में अब 22 नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
मोनू मानेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानलेवा हमले के मामले में मोनू मानेसर की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा पटौदी कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने आरोपी की न्यायिक हिरासत को 22 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि इसी साल छह फरवरी को पटौदी के बब्बरशाह मोहल्लें में दो पक्षों के बीच झगडा हुआ था। इनमें से एक पक्ष ने मोनू मानेसर पर गोली मारने का आरोप लगाया था, जिसको लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा पटौदी थाने में मामला दर्ज भी करवाया था।

विज्ञापन

इसी मामले में मोनू मानेसर भोंडसी जेल में बंद है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि मोनू मानेसर की पटौदी कोर्ट में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। कोर्ट ने इस मामले में अब 22 नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें