फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monika Murder Case: जिंदा दिखाने के लिए सुरेंद्र ने ATM से पैसे निकाले... मारने से पहले मोनिका से की थी मारपीट

Thu, 05 Oct 2023 10:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी सुरेंद्र ने मोनिका के एटीएम कार्ड से दो हजार रुपये निकाले थे। सुरेंद्र ने पैसे इसलिए निकाले, ताकि मोनिका के परिजनों को लगे कि वह जिंदा है।
विज्ञापन
मोनिका यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की पूर्व सिपाही व यूपी पुलिस की सब-इंस्पेक्टर (एसआई) मोनिका यादव की हत्या करने से पहले आरोपी सुरेंद्र सिंह राणा ने उससे मारपीट की थी। शाम को उसने मोनिका को अलीपुर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी सुरेंद्र ने मोनिका के एटीएम कार्ड से दो हजार रुपये निकाले थे। सुरेंद्र ने पैसे इसलिए निकाले, ताकि मोनिका के परिजनों को लगे कि वह जिंदा है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना काल के बाद मोनिका दो सितंबर 2021 को दिल्ली वापस आई थी। उसे मुखर्जी नगर में पीजी सुरेंद्र ने ही दिलवाया था। सुरेंद्र चाहता था कि मोनिका उसकी हर बात माने, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। वह सुरेंद्र से छुटकारा पाना चाहती थी। ऐसे में सुरेंद्र को लगा कि वह उसकी सहायता कर रहा है और मोनिका उसकी सुन नहीं रही।
विज्ञापन

इस बात पर दोनों में पीजी में झगड़ा हुआ था। यहां सुरेंद्र ने मोनिका के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने शाम को मोनिका को अलीपुर ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अभी मोनिका के फोन को बरामद नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर मोनिका के मोबाइल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें