ब्लू व्हेल के बाद ‘मोमो’
- फोटो : अमर उजाला
दावा किया जा रहा है कि जो इस लड़की से बात करता है, वह आत्महत्या की तरफ बढ़ने लगता है। लोग इसके स्क्रीन शॉट भी भेज रहे हैं। देखने में यह ब्लू व्हेल गेम जैसा ही लग रहा है।
यह टास्क देता है जिसे पूरा नहीं करने पर अकाउंट हैक जैसी बातें करता है। इसकी शुरुआत सेल्फी से होती है। हालांकि, नोएडा में अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।
डर पैदा करना है मोमो का मकसद
ब्लू व्हेल को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि मोमो व्हाट्सएप आ गया। साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल ने बताया कि यह बिलकुल उसी तरह है। जानकारी के अनुसार सबसे पहले इस प्रोफाइल को फेसबुक पर देखा गया था।
लोगों ने प्रोफाइल पर कांटेक्ट करने की कोशिश की थी। मोमो की प्रोफाइल में जिस लड़की की तस्वीर दिखाई दे रही है, उसका चेहरा बिलकुल 2016 में जापान के एक संग्रहालय में प्रदर्शित मूर्तिकला से मिलता है। जिसका मकसद लोगों के मन में डर पैदा करना है।
कांटेक्ट लिस्ट में परिचित का ही नंबर सेव करें। फोन में पैटर्न लॉक रखें। जिसे आप जानते नहीं हैं, उनके नंबर एक्सचेंज नहीं करें। बच्चे सोशल मीडिया अकाउंट पर क्या शेयर कर रहे हैं इसका ध्यान रखें। खास कर फोन नंबर पर। सोशल मीडिया से कोई भी आसानी से नंबर ले सकता है।
फोन को एंटी वायरस से प्रोटेक्ट करें। ऐसा करने पर जब आप किसी लिंक को खोलेंगे तो पॉप अप आ जाएगा। साथ ही यह व्हाट्सएप, एसएमएस, मेसेंजर को भी प्रोटेक्ट करेगा।
विशेष रूप से मेसेजिंग एप पर नजर रखें। चूंकि ये गेम एप लांच करने में असमर्थ हैं। लिहाजा, यह मेसेजिंग ऐप पर निष्पादित होते हैं जो कि निशुल्क है।