फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, सोशल मीडिया पर किया अपलोड

Mon, 20 Aug 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
file
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली से शर्मनाक खबर आई है। अलीपुर इलाके में 14 वर्षीय किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला आयोग और एनजीओ की मदद से पीड़िता ने अलीपुर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, किशोरी परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहती है। किशोरी अलीपुर स्थित एक सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा थी। आरोपी युवक नरेला इलाके में रहता है। आरोप है कि आरोपी अकसर किशोरी का स्कूल से वापस आते समय पीछा करता था, जिससे परेशान होकर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


मई माह में आरोपी बहाने से किशोरी को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी के चाचा ने वीडियो बना ली और फिर इसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने लगा। 

विज्ञापन

अगस्त माह में बुलाने पर भी जब किशोरी नहीं गई तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उसके बाद पीड़ित परिवार ने एक एनजीओ के जरिये महिला आयोग से शिकायत की। रविवार को महिला आयोग की मदद से पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है।

छह वर्षीय बच्ची से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
समयपुर बादली इलाके में छह साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में पता चला कि बच्ची के पिता ने एक साल पहले उसकी मां को छोड़ दिया था। उसके बाद से बच्ची की मां इस आरोपी के साथ रह रही थी। बच्ची की मां घरों में काम करती है।

रविवार को बच्ची ने मां से सारी बात बताई। उसके बाद मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें