फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammad Zubair Case: जुबैर के बैंक खाते में कहां से 55 लाख रुपये, कहां-कहां से पैसा भेजा गया, कौन हैं ये लोग?

Thu, 30 Jun 2022 09:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच में ये बात सामने आई है कि मोहम्मद जुबैर ने एक पुरानी हिंदी फिल्म के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया था। जिसमें होटल में एक तस्वीर दिखाई दे रही है। जिसके बोर्ड पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान है। बेंगलुरु के रहने वाले जुबैर आईटी कार्यकारी के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद जुबैर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के बैंक खाते में करीब चार हजार से ज्यादा लोगों ने 55 लाख रुपये भेजे हैं। दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर की जो बैंक खाते की डिटेल निकलवाई है उससे ये खुलासा हुआ है। बैंक खाते में करीब चार हजार से ज्यादा एंट्री हैं। लोगों ने एक हजार से लेकर कई हजार रुपये भेजे हैं। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पैसे भेजने वाले लोग कौन हैं और कहां-कहां से पैसा भेजा गया है। स्पेशल सेल की आईएफएसओ के पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद जुबैर के बैंक खाते में पैसे यूपीआई, ई-वॉलेट, कार्ड व इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन

आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक ऑल्ट न्यूज की वेबसाइट पर एक पेज बना रखा है। इस पेज पर लोगों से डोनेशन की मांग की है। वेबसाइट पर ये भी लिखा हुआ है कि जो डोनेशन देगा उस राशि पर इनकम टैक्स नहीं लगेगा। दिल्ली पुलिस उन बैंक खातों की जांच कर रही है कि जिनसे उनके बैंक खाते में पैसा आया है।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बृहस्पतिवार सुबह मोहम्मद जुबैर को बेंगलुरु लेकर गई। पुलिस उन्हें उनके आवास पर लेकर गई है। पुलिस को उनके घर से लैपटॉप व मोबाइल जब्त करना है। मोहम्मद जुबैर ने विवादित ट्वीट लैपटॉप से किया था। 
विज्ञापन

मोहम्मद जुबैर को एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप है कि जुबैर एक धार्मिक समुदाय की भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहा है। उसके लैपटॉप को रोहिणी स्थित सीएफएसएल में फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें