फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने केजरीवाल से पूछा, क्यों आती है इतनी खांसी?

विज्ञापन
विज्ञापन
एक-दूसरे पर अपनी बातों के तीर छोड़ने वाले राजनीति के दो प्रतिद्वंद्वी मंगलवार को एक-दूसरे से काफी आत्मीय दिखाई दिए। मौका था दिल्ली पुलिस की ओर से दिए गए एट होम का, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल निजी बातों पर चर्चा करते पाए गए।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के इस आयोजन में राजनीति की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं थीं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, एलजी नजीब जंग और दिल्ली के नए सीएम केजरीवाल भी थे।

यहां एक रोचक बात हुई कि पीएम मोदी ने केजरीवाल से उनकी खांसी की वजह पूछ डाली और उसे लेकर उन्हें सलाह भी दे डाली।

पीएम को छोड़ सीएम को भीड़ ने घेरा

केजरीवाल दिल्ली पुलिस के एट होम में अपनी पत्नी सुनीता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ पहुंचे थे। जैसे ही अरविंद पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत घेर लिया। इसके बाद केजरीवाल आगे बढ़े और जाकर पीएम मोदी से कुछ दूर पर खड़े हो गए।

फिर दोनों ही साथ जाकर एक सोफे के दो छोरों पर बैठे और उनके बीच में गृह मंत्री राजनाथ सिंह बैठे थे। दो दिग्गजों के बीच सोफे के बीच की दूरी आत्मीयता की दूरी बयां कर रही थी। जैसे ही वहां बातचीत का दौर शुरू हुआ और सीएम केजरीवाल को अचानक खांसी आ गई।

खांसी आने के बाद वहां बैठे पीएम मोदी भी पूछ ही बैठे कि आखिर केजरीवाल की खांसी की वजह क्या है और वह इसका सही इलाज क्यों नहीं करवाते।
विज्ञापन

क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस से पीड़ित हैं केजरीवाल

केजरीवाल के खांसने पर पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि आपको इतनी खांसी क्यों आती है और आप इसका इलाज करवा रहे हैं कि नहीं। इस पर मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया कि केजरीवाल को पिछले 10-12 साल से क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस है।

इस पर मोदी ने उन्हें बेंगलूरु के एक डॉक्टर नागेंद्र शर्मा के पास इलाज करवाने की सलाह दी और इस बात पर भी जोर दिया कि वह कॉनिक ब्रॉन्काइटिस के एक्सपर्ट हैं।

मोदी की इस महत्वपूर्ण सलाह पर केजरीवाल ने सह‌मति में सर हिलाया। बता दें कि मोदी ने दिल्ली चुनाव के दौरान केजरीवाल पर कई पर्सनल कमेंट किए थे लेकिन केजरीवाल हमेशा ऐसी किसी भी टिप्पणी से बचते रहे। दिलचस्प है कि मंगलवार को दोनों ही निजी बातों में मशगूल दिखाई दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें