अपराध शाखा ने एक वर्ष पहले घर से गायब हुए किशोर को जम्मू कश्मीर में ढूंढ निकाला है। वह करीब एक साल पहले अपने माता-पिता को बिना बताए चला गया था और फिर डर से घर नहीं लौटा।
वहां बेटे की चाहत में एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया था। पुलिस ने किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, चरण सिंह ने पिछले साल 28 अगस्त को 14 वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत दी।
शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। मगर, लोकल पुलिस को किशोर के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इस साल 26 अगस्त को तफ्तीश अपराध शाखा को सौंपी गई।
शाखा में इंस्पेक्टर रामनिवास और एसआई विशाल की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम को किशोर के परिजनों ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर जम्मू कश्मीर के एक मोबाइल नंबर से अगस्त, 2016 में एक मिस्ड कॉल आई थी।