फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर किया एटीएम में चोरी का प्रयास, एक जगह हुए कामयाब, दूसरी जगह छोड़कर भागे

Sat, 02 Dec 2023 10:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में चोर शटर काटकर अंदर तो दाखिल हो गए, लेकिन एटीएम काटने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलते ही एटीएम की देखरेख करने वाले अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक एटीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली और शाहदरा इलाके में चोरों ने दो एटीएम को निशाना बनाया। वेलकम इलाके में बदमाश एटीएम काटकर 12 लाख रुपये उड़ा ले जाने में कामयाब हो गए। वहीं, शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में चोर शटर काटकर अंदर तो दाखिल हो गए, लेकिन एटीएम काटने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलते ही एटीएम की देखरेख करने वाले अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। पुलिस वारदात में एक ही गिरोह का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस की आधा दर्जन टीमें उनका पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


वेलकम इलाके में बाबरपुर मेन रोड पर आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगा है। शुक्रवार सुबह करीब 3.30 बजे मुंबई स्थित कंट्रोल रूम में एटीएम काटे जाने का अलार्म बजा। फौरन एटीएम की देखरेख करने वाली टीम ने दिल्ली में अपनी टीम को सूचित किया। करीब 4.10 बजे टीम वहां पहुंच गई। एटीएम का शटर बंद था। अंदर खोलकर देखने पर पता चला कि एटीएम को गैस कटर की मदद से काटकर उसमें रखे 12 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। 

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने वारदात को दौरान सीसीटीवी कैमरे पर पेंट का स्प्रे कर दिया था। दूसरे मामले में शालीमार पार्क, गली नंबर-1, भोलानाथ नगर शाहदरा में लगे एसबीआई के एटीएम में भी बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। समय पर सूचना मिलने के बाद टीम वहां पहुंची। उस समय तक बदमाश एटीएम का महज शटर ही तोड़ पाए थे। पुलिस को आता देख वे फरार हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें