नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बदमाश ने एक महिला से सरेराह सोने की चेन लूट ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो सेक्टर-34 का बताया जा रहा है। वहीं, इस मामले में सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-24 में रहने वाली एक महिला सोमवार को मुख्य मार्ग से होते हुए पैदल अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से पैदल आए एक बदमाश ने उनसे महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और पीछे की तरफ भाग गया।