फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बदमाशों का दुस्साहस: झगड़े का बदला लेने के लिए चलाई गोली, नाबालिग समेत दो घायल, आरोपी की हुई पहचान

Mon, 16 Sep 2024 11:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ितों ने बताया कि उन लोगों ने इलाके में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। कुछ दिन पहले उनका इलाके में रहने वाले कुन्नु से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत नगर की वजीरपुर जेजे कॉलोनी में रविवार देर रात झगड़े का बदला लेने के लिए एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली लगने से एक नाबालिग समेत दो लोग घायल हो गए। नाबालिग के पैर में गोली लगी है, जबकि युवक के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को वजीरपुर के विजय कॉलोनी में झगड़े के दौरान गोली चलने और दो लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां सचिन और एक 17 साल का नाबालिग घायल अवस्था में मिला। सचिन के हाथ में जबकि नाबालिग के हाथ में गोली लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस दोनों घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने इनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ितों ने बताया कि उनलोगों ने इलाके में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। कुछ दिन पहले उनका इलाके में रहने वाले कुन्नु से झगड़ा हो गया था। रविवार रात आरोपी पिस्टल लेकर आया और गोली चला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें