फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आठ साल से फरार बदमाश मिंटो रोड से दबोचा, 17 और 12 साल पुराने दो मामलों में था भगोड़ा घोषित

Mon, 29 Aug 2022 12:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शकरपुर थाने का घोषित बदमाश था। वर्ष 2014 से वह लगातार फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आठ साल से भगोड़ा घोषित बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आठ सालों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रयागराज निवासी राम सिंह उर्फ बुलाके के रूप में हुई है। राम सिंह पिछले आठ सालों से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। 17 और 12 साल पुराने दो मामलों में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी अवैध शराब के धंधे में शामिल रहा भगोड़ा आरोपी राम सिंह उर्फ बुलाके मिंटो रोड के पास गुरु नानक अस्पताल के पास आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एसीपी राकेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर सुनील कुमार व अन्यों की टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया।

आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 27 फरवरी 2010 को उसके खिलाफ शराब तस्करी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह कभी कोर्ट की कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शकरपुर थाने का घोषित बदमाश था। वर्ष 2014 से वह लगातार फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें