थाना बीटा-2 इलाके के एक गांव में रहने वाली दो नाबालिग बहनें फरवरी में दो लड़कों के संपर्क में आ गईं। इनकी दोस्ती हो गई। लड़कों ने दोनों बहनों को अपनी बातों में फंसा लिया। इस दौरान दोनों बहनों के साथ गलत काम किया और इनके फोटो व वीडियो आदि भी बना लिए। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए अपने पास बुलाने लगे और गलत हरकत करने लगे।
आरोपियों को पता लगा कि लड़कियों के पिता ने कुछ दिन पहले ही प्लॉट बेचा है। इस प्लाॅट का पैसा उनके घर में रखा है। दोनों बहनों ने घर में रखे 30 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। सख्ती से पूछताछ करने पर लड़कियों ने घरवालों को बता बताई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।