फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, वहां नहीं रुकेगी मेट्रो ट्रेन

Thu, 03 Sep 2020 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली      

सार

  • 7 सितंबर से दो चरणों में चलेगी दिल्ली मेट्रो, तीसरे चरण में 12 से सामान्य संचालन 
  • देश की सभी मेट्रो की एसओपी जारी, कंटेनमेंट जोन के स्टेशन रहेंगे बंद
  • एसओपी के तहत कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में मेट्रो स्टेशन नहीं खोले जाएंगे
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में श्रेणीबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाओं का संचालन 7 सितंबर से शुरू हो जाएगा। जिन स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा वहां पर मेट्रो नहीं रोकी जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो 7 सितंबर से येलो लाइन के समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच दो चरणों दौड़ेगी। पहले चरण में दो पालियां होंगी, पहली सुबह 7 से 11 और दूसरी शाम 4 से 8 बजे तक। वहीं, दूसरे चरण में सुबह 7 से दोपहर 1 और शाम 4 से रात 10 बजे तक मेट्रो चलेगी। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मेट्रो का सामान्य संचालन 12 सितंबर से होगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। एसओपी के तहत कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में मेट्रो स्टेशन नहीं खोले जाएंगे। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क समेत अन्य सभी रोकथाम नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन


मंत्रालय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने बताया कि शुरुआत में मेट्रो सुबह व शाम के पीक आवर्स में 4-4 घंटे चलेगी। साथ ही सभी लाइनें एक साथ नहीं खुलेंगी। अगले दो-तीन दिन तक खोली गई लाइन की व्यवस्था का आकलन के बाद दूसरी लाइनेें खोली जाएंगी। साथ ही समय भी धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। 12 सितंबर से मेट्रो की सभी लाइनें पूरे समय के लिए चालू हो जाएंगी।

बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
यात्रियों के साथ मेट्रो स्टाफ को भी बिना मास्क के मेट्रो स्टेशन में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति बगैर मास्क के पहुंचता है तो उसे स्टेशन पर मास्क खरीदना होगा। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और कोरोना के लक्षण मिलने पर नजदीकी कोविड केयर सेंटर जाने की सलाह दी जाएगी।

एसओपी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  • सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन व ट्रेन के अंदर बनाए जाएंगे निशान
  • स्टेशन के प्रवेश द्वार पर होगा सेनिटाइजर, आरोग्य सेतु एप को दिया जाएगा बढ़ावा
  • मैट्रो स्टेशनों को नियमित तौर पर किया जाएगा सेनेटाइज 
  • स्मार्ट कार्ड को बढ़ावा दिया जाएगा, टोकन नहीं मिलेेंगे
  • हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल होगा लागू
  • भीड़ प्रबंधन के लिए मेट्रो कारपोरेशन राज्य पुलिस व स्थानीय प्रशासन से लेंगे मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें