फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: पक्षियों के लिए बसेरा बनने लगे हैं मेट्रो तार, थोड़ी सी चूक सेवाओं को कर रही प्रभावित

Mon, 13 Jun 2022 04:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लंबे ऊंचे पेड़ों की कमी और रिहायशी क्षेत्रों में भवनों के कारण पक्षी मेट्रो के तार पर बैठना अधिक पसंद करते हैं। कई बार अधिक गर्मी होने या पंखों के फैलाने पर दो तारों के संपर्क में आने की वजह से होने वाली खराबी मेट्रो सेवाएं प्रभावित कर रही हैं। 
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली मेट्रो की अधिक ऊंचाई पर लगे तार पक्षियों के लिए मुफीद जगह बन गए हैं। तार पर बैठकर दूर दराज तक देखने के लिए पक्षियों ने उसे अपना बसेरा बना लिया है। कई बार अधिक गर्मी होने या पंखों के फैलाने पर दो तारों के संपर्क में आने की वजह से होने वाली खराबी मेट्रो सेवाएं प्रभावित कर रही हैं। 

विज्ञापन


लंबे ऊंचे पेड़ों की कमी और रिहायशी क्षेत्रों में भवनों के कारण पक्षी मेट्रो के तार पर बैठना अधिक पसंद करते हैं। खास तौर पर लैंडफिल साइट, यमुना के इर्द गिर्द या बूचड़खाना की तरफ मेट्रो तार पर पक्षियों का बसेरा अधिक रहता है। इसके कारण पिछले हफ्ते तीन दिन मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। समस्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) भी पक्षियों से निपटने के लिए नए नए तरीके तलाश रही है।
 
बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी(बीएनएचएस)के सहायक निदेशक सुहैल मदान के मुताबिक तार पर बैठने वाले अधिकतर पक्षी ब्लैक काइट होते हैं। जो दिखने में चील की तरह होते हैं। कई बार मौसम या दूसरी वजह से ब्लैक काइट के पंख दूसरे तार या बिजली के उपकरणों को स्पर्श करती हैं। ऐसे में स्पार्किंग के बाद सेवाएं प्रभावित होती हैं। पक्षी भोजन की तलाश में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) का भी सहारा लेते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो करेगी खर्च 
पक्षी अक्सर अधिक ऊंचाई वाले तार को चुनते हैं ताकि उन्हें अपने भोजन की जगह का पता चल सके। इससे बचने के लिए दिल्ली मेट्रो बर्ड स्पाइक डिस्क, एंटी बर्ड, जाली लगाने जैसे उपाय कर रहा है। इन उपायों से पक्षी ओएचई या मेट्रो की तारों पर कम से कम बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें