शनिवार को सुबह से ही धूप खिली गई। हवा में भी गर्माहट महसूस की गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। ऐसे में लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 89 से 58 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 36.8, रिज में 36.7,
पालम में 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 89 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 92, फरीदाबाद में 125, ग्रेटर नोएडा में 128 व गाजियाबाद में एक्यूआई 143एक्यूआई रहा।