फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: दिल्ली में पूरे सप्ताह होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट; साफ हवा में सांस ले रहे राजधानी में लोग

Sun, 18 Aug 2024 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, सप्ताह में हर दिन हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में सप्ताह भर बारिश के आसार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, सप्ताह में हर दिन हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद दिन भर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। दोपहर में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके बाद धूप निकल आई। वहीं, मयूर विहार में 17 मिमी, डीयू में 6 मिमी, रिज में 5.3, लोधी रोड़ व सफदरजंग में बारिश ट्रेस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 92 से 61 फीसदी रहा।

लोदी रोड में 34 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 34.3, पालम में 34.2 व रिज में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

साफ हवा में सांस ले रहे लोग
राजधानी में लगातार लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 65 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 85, ग्रेटर नोएडा में 126, गाजियाबाद में 98 व गुरुग्राम में 152 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें