फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली में कल के लिए जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, जानिए पूरी भविष्यवाणी

Mon, 02 Sep 2024 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो,  नई दिल्ली

सार

राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Weather update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सोमवार सुबह बारिश हुई, इससे कुछ देर के लिए लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 23 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड में 32.8, पालम में 32.1, आया नगर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, सबसे न्यूनतम तापमान रिज में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा 
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 74 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 89, ग्रेटर नोएडा में 150 व गाजियाबाद में 76, नोएडा में 81 एक्यूआई रहा। 

कहां कितनी हुई बारिश  
सफदरजंग --- 23 मिमी
लोधी रोड --- 20 मिमी
आया नगर --- 8.5 मिमी
पीतमपुरा --- 4.5 मिमी
पालम --- 1.6 मिमी
मयूर विहार --- 1.0 मिमी

सोमवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान --- 33.6-- डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान --- 26.2-- डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान --- 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान --- 26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें