फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटकर ले गया 'कातिल ड्राइवर'

Sun, 18 Aug 2024 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ लोगों ने दावा किया कि कार कोई और चला रहा था। पुलिस ने इससे इनकार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि कार नोएडा की एक निजी कंपनी के नाम है।
विज्ञापन
मर्सिडीज कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी-मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आश्रम इलाके में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार उछलकर कर फुटपाथ पर जा गिरा जबकि साइकिल कार में फंस गई। चालक करीब 200 मीटर तक साइकिल को घसीटकर ले गया। बाद में आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

जख्मी हालत में पीड़ित राकेश (34) को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर राजेश की साइकिल बरामद की। बाद में हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल हुई।

क्राइम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया। इस बीच लोगों ने कार के मर्सिडीज होने की जानकारी दी। कार के नोएडा के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने मालिक की पहचान भी कर ली। इस बीच देर शाम को कार चला रहे प्रदीप गौतम (45) ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

कुछ लोगों ने दावा किया कि कार कोई और चला रहा था। पुलिस ने इससे इनकार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि कार नोएडा की एक निजी कंपनी के नाम है। मालिकों ने एक माह पूर्व बेचने के लिए कार प्रदीप गौतम को दी थी। हादसे के समय प्रदीप खुद ही कार चला रहा था। पुलिस हादसे की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव खमरिया पूरे कुशल, तहसील सलोन, राय बरेली, यूपी का रहने वाला राजेश परिवार के साथ गली नंबर-12, मदनपुर खादर में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में पत्नी चंदा देवी के अलावा दो बेटे राज (12) और ईशू (9) व दो भाई रमेश कुमार और कमलेश कुमार है।

राजेश पृथ्वीराज रोड स्थित कोठी डाबर हाउस में 12 साल से माली की नौकरी करता था। शनिवार सुबह करीब 7.00 बजे वह काम पर जाने के लिए साइकिल से निकला। इस बीच आश्रम रेलवे ओवर ब्रिज पर ठीक रेलवे लाइन के ऊपर पहुंचने पर पीछे से आई सफेद रंग की मर्सिडीज कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही राजेश उछलकर सिर के बल फुटपाथ पर गिर गया। चालक ने कार रोकी नहीं साइकिल कार के अगले हिस्से में फंस गई। वह रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे की ओर साइकिल को ले गया। वहां खुद ही साइकिल कार से अलग हुई तो आरोपी फरार हो गया। राजेंद्र नामक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद राजेश का शव परिवार के हवाले कर दिया। परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों ने कार का चालक बदलने का लगाया आरोप...
हादसे के बाद मर्सिडीज चालक कार समेत वहां से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि जिस कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, हादसे के समय वह कार नहीं चला रहा था। कार कोई और चला रहा था। पुलिस जानबूझकर असली आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों ने कार का नंबर नोट कर उनको दिया था। उसके आधार पर पुलिस कार के मालिकों तक पहुंची। कार एसडीएस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम पर थी। मालिकों ने उसे बेचने के लिए सेक्टर-46, नोएडा निवासी प्रदीप गौतम को दी थी। हादसे के समय वह खुद कार चला रहा था।

राजेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...
राजेश की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके बच्चे अभी छोटे हैं बच्चों को कौन पालेगा। परिवार को अब यह ही चिंता सताए जा रही है। राजेश अपने भाइयों रमेश और कमलेश के साथ मदनपुर खादर में रहता था। तीनों ने एक ही मकान में अलग-अलग कमरा लिया हुआ है। सभी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

गांव में राजेश के पिता रामस्वरूप और मां राजकली रहते हैं। अक्सर वह बेटों के पास रहने आ जाते थे। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता का बुरा हाल है। शनिवार सुबह राजेश साइकिल से काम के लिए निकला था। दूसरी साइकिल पर उसके चाचा हरी सिंह थे। आश्रम से वह रिंग रोड पर मुंड गए, राजेश सीधा आश्रम रेलवे ओवर ब्रिज की ओर चला गया और हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें