फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आपबीती: रात 11.30 बजे घर में घुस आया दरिंदा, सोते समय दबोचा, चिल्लाने पर दी ऐसी धमकी

Sun, 18 Aug 2024 08:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

आरोपी रात्रि के करीब साढ़े 11 बजे उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसे दबोच लिया और शोर मचाने पर भी नहीं माना। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के गदपुरी थाना क्षेत्र में घर में अकेली सो रही एक विवाहिता के साथ के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

गदपुरी थाना की जांच अधिकारी कविता के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि वह अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान रात्रि के करीब साढ़े 11 बजे सकील उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसे दबोच लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी से छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में अपने ससुराल वालों को बताया। ससुराल वाले उसे गदपुरी थाना लेकर पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी सकील के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें