फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM Hacker Arrested: मैकेनिकल इंजीनियर अपने साथियों संग एटीएम हैक कर उड़ा था रकम, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Tue, 24 May 2022 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एटीएम हैक करने वाली डिवाइस, आठ एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, 30 हजार कैश, एक कार व बिना सुरक्षा गार्ड वाले 680 एटीएम की लोकेशन बरामद की है। 11 मई को इन लोगों ने करोल बाग के एटीएम को हैक कर वहां से कैश उड़ाया था। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में एटीएम को हैक कर कैश उड़ाने वाले गैंग का मध्य जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव खसेड़ा, नूंह, मेवात निवासी वसीम (27) के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। यह अपने गैंग के साथ मिलकर एक विशेष तरह की डिवाइस से एटीएम को हैक कर उसमें से रकम निकाल लेते थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एटीएम हैक करने वाली डिवाइस, आठ एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, 30 हजार कैश, एक कार व बिना सुरक्षा गार्ड वाले 680 एटीएम की लोकेशन बरामद की है। 11 मई को इन लोगों ने करोल बाग के एटीएम को हैक कर वहां से कैश उड़ाया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 11 मई को करोल बाग इलाके में एक्सिस बैंक के एटीएम से कुछ लोगों ने कैश उड़ा लिया था। निजी कंपनी ने अपनी शिकायत में बताया था कि यह पता नहीं चल सका है कि आरोपियों ने कितना कैश उड़ाया। छानबीन के बाद करोल बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने भी मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


एएटीएस के इंचार्ज संदीप गोदारा, करोल बाग थाने में तैनात एसआई विक्रम, हवलदार दिलशाद व अन्यों की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। छानबीन के दौरान यह पता चला कि वारदात में मेवाती गैंग के बदमाशों का हाथ है। काफी प्रयासों के बाद टीम को रविवार सूचना मिली कि गैंग के सदस्य पूर्वी दिल्ली में वारदात को अंजाम देने वाले हैं। एसआई संदीप गोदारा ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। करीब 12 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। बाकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह एटीएम को हैक करने के बाद उससे कैश निकाल लेते थे। आरोपी अपनी डिवाइस की मदद से एटीएम से कैश निकलने के समय उसकी पॉवर बंद कर देते थे। इसकी वजह से कैश निकल भी जाता था और ट्रांजैक्शन डिक्लाइन हो जाती थी। बाद में आरोपी बैंक से भी कैश को क्लेम कर दिया करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें