बिहार के नेता भी मैदान में
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और डॉ. जिवेश मिश्रा ने कहा कि कोविड के दौरान दिल्ली सरकार फ्लॉप साबित हुई। उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दिल्ली में उत्तराखंड के लोगों की बड़ी आबादी है और उनका हमेशा से दिल्ली के विकास में एक विशेष योगदान रहा है। लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है।
सांसदों ने साधा निशाना
सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाना और स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लगाकर दिल्ली को एमसीडी ने चमकाया है। गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही की वजह से दिल्ली के लोग गंदा व जहरीला पानी को पीने को मजबूर हैं। जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिल्ली में काम करने के बावजूद लोग नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में रह रहे हैं।
लॉकेट चटर्जी ने कहा कि दिल्ली वालों ने बंगाल से आए स्वर्णकार कारीगरों को गले से लगाया है, उन्हें अच्छा रोजगार दिया है और कोविड काल में दिल्ली भाजपा के लोगों ने सभी प्रवासियों की तरह बंगाल के प्रवासियों की भी बहुत मदद की है। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले सुविधाओं से वंचित है। इनकी सुध ली जाएगी। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के लोगों ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और हमारे पार्षदों ने इस क्षेत्र की सेवा और विकास में पूरा योगदान दिया है।