फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलने वाला है मौसम, आज और कल बूंदाबांदी की संभावना, आंधी के भी आसार

Thu, 18 Apr 2024 02:06 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका है। इस दौरान हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

इधर, बुधवार को अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.8 डिग्री दर्ज किया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पीतमपुरा में 36.8, पूसा में 36.3, रिज में 36.5, पीतमपुरा में 36.8 व नजफगढ़ में 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। 
विज्ञापन

तेज हवा चलने से प्रदूषण हुआ कम
राजधानी में हवा की गति तेज होने व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को औसत 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक 198 एक्यूआई रहा। ग्रेटर नोएडा में 164, फरीदाबाद में 154, नोएडा में 153 व गाजियाबाद में 124 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें