23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट
अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।
बीते आठ दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
11 जून 43.8 28.0
12 जून 44.7 28.5
13 जून 44.8 29.4
14 जून 44.0 33.3
15 जून 44.6 32.4
16 जून 44.6 33.2
17 जून 45.2 33.0
18 जून 44.0 33.8
दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त और सूर्योदय का समय
20 जून को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 22 मिनट
21 जून को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट
भीषण गर्मी से बचाव के लिए डीडीएमए ने जारी किए दिशा निर्देश
भीषण गर्मी को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने दिल्ली वासियों को लू से बचने की सलाह दी है। क्योंकि इसके कारण शारीरिक तनाव हो सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप मृत्यु भी हो सकती है। लू के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के गंभीर खतरे को रोकने के लिए महत्वपूर्ण उपाय करने की सलाह दी है।
यह दिए गए हैं सुझाव
-दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
-भले ही प्यास न लगी हो, लेकिन बार-बार पर्याप्त पानी पियें।
-हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।
-बाहर जाते समय चश्मा, छाता, टोपी, जूते का प्रयोग करें।
-जब बाहर का तापमान अधिक हो तो बाहर का काम करने से बचें।
-यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें।
-शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय का सेवन न करें। ।
-उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न खाएं।
-अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर नम कपड़े का भी उपयोग करें।
-पार्क किए गए वाहनों में बच्चे या पालतू जानवरों को न छोड़ें।
-चक्कर आने पर या बीमार महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
-ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।
-जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
-घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
-रात को गीले कपड़े पहनें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें।