फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत, साथी लेकर पहुंचा था अस्पताल

Mon, 11 Dec 2023 03:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में करंट लगने से राजमिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया। मजदूर साथी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप के पीछे निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा राजमिस्त्री हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गया। मजदूर साथी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सुल्तानपुर गांव निवासी राजमिस्त्री नजमुद्दीन (47) पुत्र मोहम्मद सत्तार अपने बेलदार साथी जावेद के साथ रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के छज्जे पर काम रहे थे। नजमुद्दीन काम करते वक्त यहां छज्जे के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, लेकिन अधिक झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। 

नजमुद्दीन की मौत की खबर जैसे ही गांव में लगी तो उसके परिजनों के साथ सैंकड़ों ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी आलम का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है। थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें