इसे संयोग ही कहेंगे कि एक युवक को उसके भाई का हत्यारा एम्स में इलाज कराते हुए मिल गया और उसने दिल्ली पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।
आरोपी एम्स में अपने बेटे का इलाज कराने आया था। हौजखास थाना पुलिस ने एम्स में इलाज करने आए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और बिहार पुलिस को सूचना दे दी।
आरोपी के माओवादियों से संबंध हैं। सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी चंपारण, बिहार निवासी वशिष्ट शाह (32) ने 13 अन्य लोगों के साथ मिलकर कुछ वर्ष पहले अरविंद सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।