फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: 20 जून को दिल्ली-अंबाला मार्ग पर कई ट्रेनें होंगी प्रभावित, निर्माण कार्य की वजह से रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक

Fri, 17 Jun 2022 05:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने 20 जून को निर्माण कार्य की वजह से 5:30 घंटे ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। जिसके चलते दिल्ली-अंबाला मार्ग पर कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। दिल्ली-अंबाला सेक्शन के बीच यह ब्लॉक 20 जून को 5:30 घंटे के लिए लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। ब्लॉक के दौरान ढोड़ाखेडी व धीरपुर स्टेशनों के बीच ढांचागत सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन


निर्माण कार्य की वजह से 20 जून को ट्रेन संख्या 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को शाहबाद मरकंडा में 15 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस को आदर्श नगर दिल्ली व कुरुक्षेत्र के बीच 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 19 जून को चलने वाली ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 165 मिनट, ट्रेन संख्या 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस भी आदर्श नगर दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच 150 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें