मनोज चौधरी को जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलने के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय कांग्रेस में पिछले कई दिनों से अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को लेकर जिला गौतमबुद्ध नगर में कई कयास लगाए जा रहे थे। मंगलवार को हाई कमान ने इसकी घोषणा कर दी, जिसमें जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को बनाया गया और नोएडा शहर के महानगर अध्यक्ष पद पर सेक्टर 9 निवासी शाहबुद्दीन को नियुक्त किया गया है।
सूचना मिलने के बाद कांग्रेसियों में जोश का माहौल है। सभी ने इस फैसले पर सहमति जताई और शहर के कांग्रेसी जनमानस में हर्ष का माहौल बन गया है। ज्ञात हो शाहबुद्दीन पार्टी के पुराने और जमीनी नेता बताये जा रहे है। पार्टी को इस बार समझ मे आ गया कि मेहनती और कर्मठ लोग ही इस क्षेत्र में कांग्रेस की नैया पार कर सकते है।
दिनभर शाहबुद्दीन को बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। जिसमे सतेंद्र शर्मा, असंगठित कामगार कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी इन्द्रजीत तिवारी, असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाकिर सैफी, परवेज मोहम्मद, अंजार भोलानाथ, प्रदीप शर्मा, ताहिर सैफी, कासिम भाई ,राहुल शर्मा ,आनंद पांडेय मनोज कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के इस फैसले का हम सब सम्मान करते है। और पार्टी के इस फैसले से सभी मे ख़ुशी की लहर है। अब युवा टीम पार्टी को एक नई दिशा तक ले जाएगी।