दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में आज एक शख्स ने आधिकारिक क्षेत्र में घुसने की कोशिश की, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद वायु सेना के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह दिल्ली कैंट के आधिकारिक प्रांगण में एक शख्स ने घुसपैठ की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस शख्स को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस और वायुसेना ने उससे मिलकर पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक उसकी मेडिकल जांच की जा रही थी।