फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बरात का स्वागत करने पहुंचे लड़की के घरवाले तो हुआ कुछ ऐसा, शादी की शहनाई के बीच मचा हड़कंप

Fri, 01 Mar 2019 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात के स्वागत के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वधु पक्ष के लोग हक्के-बक्के रह गए और शगुन की शहनाइयों के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दरअसल जब गांव की सीमा पर लड़की के घरवाले बरातियों और दूल्हे का स्वागत करने लगन लेकर पहुंचे तो दूल्हा भाग गया। यह मामला बृहस्पतिवार देर रात का है।

बरात के स्वागत के दौरान दूल्हे को न पाकर घरवालों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बरात को जनवासे में ही रोक लिया। जब सुबह तक भी दूल्हा नहीं पहुंचा तो यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई।

वहीं फेरे न पड़ने से दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। यह बरात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें