नई दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्ची आरोपी युवक के पड़ोस में रहती थी और उसे चाचा बोलती थी।
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दीपक (19) को गिरफ्तार कर लिया है।
वह दिल्ली के पत्राचार विभाग से ग्रेजुएशन कर रहा है। पुलिस के अनुसार नौ दिसंबर को सर्वोदय कैंप, कालकाजी निवासी दीपक बच्ची को खिलाने के बहाने सुनसान पार्क में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।